FEATURED

नरेन्द्र हिन्दी विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

कल्याण पूर्व के टाटा पावर स्थित नरेंद्र हिन्दी हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय प्रांगण में ही बड़े शानदार ढंग से ३० जनवरी को सम्पन्न हुआ।इस समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से खचाखच भरे मैदान ने बच्चों को भरपूर तालियों से प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम में प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय, अनिल पाटील, नकुल नाना भोईर, आनंद सुर्वे, विरेन्द्र तिवारी,एड विरेन्द्र कुमार दूबे, सन्तोष भोईर, पत्रकार सुशील सिंह, अमरनाथ सिंह, मनोज गायकवाड़,सी एस गौड़ व विकास भोईर अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

विद्यालय के संचालक एस के मिश्रा ने शाल,श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालिका सौ प्रतिभा मिश्रा ने विद्यालय के बारे में पूरा विवरण जोरदार ढंग से प्रस्तुत किया। प्रमुख अतिथि प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय ने अपने मनोगत में विद्यार्थियों,शिक्षक शिक्षिकाओं को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी।विद्यालय विस्तार व प्रगति के लिए हमेशा संस्था के साथ तन मन धन से जुड़े रहने का वादा किया। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम का दर्शकों ने पूरा-पूरा आंनद लिया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए पी त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सौ निलिमा मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *