FEATURED

अमृता फडणविस ने लिखा, हम फिर आयंगे, अहम भूमिका में दिखी राजनैतिक परिवार की महिलाये

राजनीति में जहां लगभग सभी राजनीतिक दल सक्रिय राजनीती में महिलाओं का सहभाग कम करने के पक्ष है लेकिन जब इन दलों पर कोई बड़ा संकट आता है तो उन्हें उस संकट से उबरने के लिए ये महिलाएं ही तारणहार साबित होती है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कोई राजनैतिक दल बहुमत नही होने के कारण सरकार नही बना पा रही थी.

चार दिन पहले राकपा नेता अजित पवार ने बिद्रोही तेवर दिखाते हुए भाजपा खेमे को समर्थन जारी कर दिया और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली. इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीती में भूचाल ला दिया था. मामला राकपा सुप्रीमो शरद पवार के घर का था. इसीलिए मोर्चा भी शरद पवार के घर की महिलाओ ने सम्भाला.

अजित पवार ने जब भाजपा से मिलकर राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली तो राकांपा सुप्रीमो के साथ कॉन्ग्रेस और शिवसेना हक्की बक्की रह गई राज्य भर के कोई भी नेता बागी बने अजित पवार से बात करने को हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे.

ऐसे में राकपा प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार ने अजित पवार से बात की और उन्हें समझाया. अजित पवार अपनी चाची को नकार नहीं सके और अपना इरादा बदलने का मन बना लिया. इसके साथ शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले ने बिना देर किए होटल में जाकर अजित पवार से मुलाकात कर समझाया. उनकी फोन पर शरद पवार से बात करवाई, जिसके बाद अजित पवार ने जाकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंपा

अब बात करते हैं उद्धव ठाकरे परिवार की.

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना प्रमुख गिने-चुने आयोजनों में ही सपत्नी देखे गए हैं. कल शाम को संपन्न कांग्रेस राकंपा और शिवसेना नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से उद्धव ठाकरे को दल का नेता चुना गया और 1 दिसंबर को उनके द्वारा शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का भी कार्यक्रम निश्चित हो गया है आज सुबह उन्हें जाकर इस निर्णयों की जानकारी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देनी थी उस दौरान उधव ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी उपस्थित थी।

अब बात करते हैं कल ही इस्तीफा दिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की.

राकपा नेता अजित पवार के झांसे में आकर देवेंद्र फडणवीस ने 4 दिन पहले मुख्यमंत्री की शपथ तो ले ली, लेकिन मंगलवार सुबह उच्चतम न्यायालय के फैसले में बुधवार शाम तक सदन में बहुमत सिद्ध करने के निर्देश ने उनका खेल बिगाड़ दिया और कल शाम को ही उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने हार नहीं मानी है उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यह पोस्ट किया है कि

, ‘‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे!’’

https://twitter.com/fadnavis_amruta/status/1199345002414927872/photo/1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *