FEATURED

अग्रवाल समाज कल्याण में लगाया १८वा प्याऊ

कल्याण : विगत दिनों अग्रवाल समाज कल्याण ने कल्याण स्थित भारतीय विद्या प्रबोधिनी विद्यालय में 18वे पानी के प्याऊ की स्थापना की। समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की प्याऊ का शुभारंभ समाजसेवी एवं उद्योगपति पुरुषोत्तम दास सर्राफ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता समाजसेवी एवं उद्योगपति पुरुषोत्तम दास सर्राफ ने अग्रवाल समाज द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे कार्य करते रहने की सलाह दी।

ज्ञात रहे कि इस प्याऊ का निर्माण जितेंद्र छोटेलाल अग्रवाल ने करवाया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन बी.पी. मित्तल एवं उपस्थित लोगों का आभार विद्यालय के प्रचार्य प्रकाश माधव जी ने किया। समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि समाज शीघ्र ही अंबरनाथ एवं कल्याण के कई स्कूलों में ठंडे पानी के प्याऊ लगाने पर विचार कर रहे हैं,जिसकी रूपरेखा बना ली गई है,उसको शीघ्र कार्यवनित किया जायेगा, उन्होंने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव गुप्ता, तुलसीराम बंसल, अनिल बंसल, आत्माराम डिडवानिया, योगेश गर्ग का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *