FEATUREDLatestRailway

पंचवटी के बाद सुविधा एक्सप्रेस बनी यात्रियों के लिए असुविधा एक्सप्रेस, परेशान रहे मध्य रेलवे के यात्री.

(म विजय)

कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए आज गुरूवार का दिन तकलीफदेह रहा.जहा एक तरफ सुबह १० बजे मनमाड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स जाने वाली पंचवटी एक्सप्रेस की कपलिंग टूट जाने से दोपहर १२ बजे तक मुंबई की तरफ जाने वाली फास्ट ट्राक लोकल सेवा बाधित रही.फिर शाम को भी पटना जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स जाने वाली सुविधा एक्सप्रेस गाडी की इंजिन में शाम ४ बजे के लगभग खराबी आ गयी जो शाम ५.३० पर सुधारी जा सकी.इस दौरान यात्री अपने गंतव्य तक पहुचने के लिए रेलवे ट्रक का सहारा लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह १० बजे कल्याण रेलवे स्टेशन से खुली पंचवटी एक्सप्रेस गाडी आगे थोड़ी दूर पर स्थित पत्री पुल के पास सिग्नल न होने के कारण रुक गयी. और जब दुबारा शुरू हुयी तो इस गाडी के दुसरे और तीसरे डब्बे को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गयी,और शायद इसकी जानकारी गाडी के चालक को नही रही और वो गाडी चलाते हुए अपने गन्तव्य छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स पहुच गया.

इधर ये गाडी अप थ्रू लाइन पर थी जिससे तेज लोकल भी गुजरती हैऔर इस वाकये से पंचवटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को तो परेशानी तो हुई ही साथ ही फास्ट ट्रक की कुछ लोकल के इस ट्रक पर फंस जाने के कारण लोकल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.रेलवे सूत्रों के अनुसार ये लाइन दो घंटे तक वाधित रही,और दोपहर लगभग १२ बजे ये रुत दुबारा शुरू किया जा सका.

लेकिन कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या अभी खत्म नही हुई थी.शाम को लगभग ४ बजे कल्याण से खुली सुविधा एक्सप्रेस के इंजिन में ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के पास खराबी आ गयी.ये खराबी भी फ़ास्ट लोकल के ट्रक पर ही हुआ था.और इससे भी डेढ़ घंटे तक लोकल सेवा वाधित हुई.और यात्रियों को ट्रक पर चल कर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *