Latest

शिक्षा माफिया लल्लन तिवारी के कॉलेज में एसीबी की ट्रैप, महिला प्राचार्य सहित चार गिरफ्तार

 

उत्तर भारतीयों में शिक्षा माफिया के रूप में बदनाम लल्लन तिवारी के मीरा रोड स्थित के. एल. तिवारी आर्किटेक्चर कॉलेज में एसीबी ने ट्रैप लगाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम रूपाली गुप्ते, संतोष हुबाले, श्रेया बने और जितेंद्र निखाड़े हैं।

एक छात्रा से एडमिशन के बदले लल्लन तिवारी 30,000 रुपए डोनेशन मांग रहा था। आज 15,000 रुपए लेते चार लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी को कॉलेज से एक लिस्ट मिली है जिसमें 10 छात्रों से 3, 15, 000 रुपए डोनेशन लेने का जिक्र है। 3,15,000 रुपए नकद एसीबी ने जब्त भी किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. पंजाबराव उगले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई।

Sources – ABI Breaking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *