पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
मुंबई, दि. 5
मुंबई में कथित कोविड घोटाले के मामले में पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पेडनेकर और महानगरपालिका के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पेडनेकर पर कोरोना से मरने वाले मरीजों के शवों को रखने के लिए बॉडी बैग की खरीद में घोटाला करने का आरोप है।

