FEATURED

अग्रवाल समाज, कल्याण ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों को दी ठंडे पानी की सौगात; 26वें प्याऊ का किया शुभारंभ

कल्याण:
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘अग्रवाल समाज कल्याण’ ने अपनी सेवा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए एक और सराहनीय कदम उठाया है। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा नूतन ज्ञान मंदिर एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, कोलसावाड़ी (कल्याण) में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समाज द्वारा 26वें शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन: यह प्याऊ ‘विदूषी वायरस प्राइवेट लिमिटेड (अंबरनाथ)’ के सहयोग से स्व. पूरनमल पौद्दार जी की पावन स्मृति में स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण श्रीमती प्रेमलता पूरनमल पोद्दार के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

संस्था का विजन: इस अवसर पर समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि संस्था अब तक कुल 26 प्याऊ संचालित कर चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज केवल पेयजल तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराता रहता है।

आभार व्यक्त: अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से सुनील पौद्दार, पी.डी. सराफ, अनिल बंसल, रजनीश अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, आत्माराम डिडवानिया, आर.के. आर्य और राजीव गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया।

सामाजिक सरोकार की मिसाल
गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच स्कूल में ठंडे पानी की व्यवस्था होने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। अग्रवाल समाज कल्याण का यह प्रयास न केवल बच्चों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भाव को भी दर्शाता है।