अंधेरी में नए स्विमिंग पूल का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा – मंगल प्रभात लोढ़ा
मुंबई, दि. 5
मुंबई उपनगरीय जिला संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने यहां बताया कि अंधेरी पश्चिम के गिल्बर्ट हिल क्षेत्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा निर्मित नए अंतरराष्ट्रीय मानक स्विमिंग पूल का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज स्विमिंग पूल’ रखा जाएगा।
लोढ़ा इस स्विमिंग पूल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
लोढ़ा ने महानगरपालिका प्रशासन को सुझाव दिया कि स्वीमिंग पूल के खुले स्थान पर एक व्यायामशाला का भी निर्माण किया जाना चाहिए तथा स्वीमिंग पूल के सदस्यता पंजीकरण में महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
वर्ली, विक्रोली और अंधेरी के कोंडिविटा में स्विमिंग पूल का काम अगले महीने के भीतर पूरा हो जाएगा। महानगरपालिका उपायुक्त किशोर गांधी ने बताया कि कुछ ही दिनों में नागरिकों को उस स्थान पर सदस्य पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

