कडोमपा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन अदालत
कल्याण, डी. 2
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों के समाधान के लिए हर महीने के पहले सोमवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
महानगरपालिका आयुक्त डॉ भाऊसाहेब दांगडे के मार्गदर्शन में यह गतिविधि शुरू की जाएगी। प्रत्येक माह के पहले सोमवार को लोकतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद सुबह 10:30 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों अथवा उनके संबंधियों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में पालिका के सामान्य प्रशासन विभाग में 15 दिन पूर्व जमा करना अनिवार्य है। महानगरपालिका प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसी कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

