FEATURED

नालासोपारा पूर्व ओमनगर मे विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

पूर्व सभापति भरत मकवाना की उपस्थिति मे वरिष्ठ नागरिकों ने तोड़ा नारियल

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व प्रभाग समिति ‘ब’ वार्ड क्र. 47 मे स्थानीय नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने व विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए रविवार शाम 5 बजे पूर्व सभापति भरत मकवाना समाजसेवी संजय जाधव ,अमजद अली सोमानी ‘भूट्टो’, सत्यप्रकाश सिंह, की उपस्थिति मे ओमनगर एम जे अपार्टमेंट से 90 फीट नालासोपारा विरार लिंक रोड तक के सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के हाथो नारियल तोड़कर उद्घाटन किया गया
विधायक हितेन्द्र ठाकुर के विधायक निधि एवं विधायक क्षितिज ठाकुर ,पूर्व महापौर प्रवीणजी शेट्टी, पूर्व उप महापौर उमेश नाईक तथा पूर्व सभापति भरत मकवाना व पूर्व नगरसेवक स्व. किसन मामा बंडागले के प्रयास से सालों से जर्जर पड़ी उबड़खाबड़ खस्ताहाल सड़के जो स्थानीय नागरिकों के आवागमन के लिए सिरदर्द बने हुए थे, अब उन सड़को के नवीनीकरण से आमजनता को राह चलने मे सहूलियत होगी।

मानसून से पहले बनने वाले सड़क कार्य से स्थानीय निवासियों ने संतोष की साँस ली हैं। इस उद्घाटन मौके पर धर्मेश सरोज, राज गुप्ता, तपन सरकार, ऋतुराज बंडागले, रामलाल कनौजिया, दीपक सिंह, रामसेवक यादव सहित तमाम बविआ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *