FEATURED

अंधेरी में महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

 

अंधेरी में महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महिलाओं ने समस्त मानव कल्याण के उद्देश्य से अंधेरी में सुंदरकांड पाठ किया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सामाजिक संस्था ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई ने अंधेरी ( पूर्व )के न्यू नागरदास रोड पर स्थित संस्था कार्यलय पर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया।

 

ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए इस धार्मिक कार्यक्रम के सबंध में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय ने बताया यह कार्यक्रम अक्षय तृतीया व भगवान श्री परशुराम के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य था विश्व के समस्त मानव समाज का कल्याण।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमेश दुबे, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, अमेय रमेश लटके, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव,वनिता गावंड,अजय तिवारी, भाजपा अंधेरी मंडल महामंत्री जगत गौतम, कैलाशनाथ पाठक, रमेश मिश्रा का संस्था ने सत्कार किया।

इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय, महामंत्री साहबलाल चौबे, विपिन मिश्रा,संदीप बरकड़े, रंगनाथ दुबे, सुभाष दुबे, लालता प्रसाद चौबे, मनोज दुबे, अनिल दुबे,राम चौबे, पंकज मिश्रा, विनोद दुबे, सीएम पाठक, प्रभावती यादव, दिनेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र दुबे, श्यामजी दुबे, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला, आनंद पाण्डेय, सुनीता सिंह, सूर्यकला चौबे, माधुरी उपाध्याय,ज्योति सोनकर, सूर्यकला श्रीवास्तव, इंद्रावती वर्मा, माया दुबे, उर्मिला यादव, निर्मला यादव, रेखा यादव, रेखा यादव, पूनम तिवारी, रीता यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *