Social

पद्मविभूषण संत रामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्य जी द्वारा श्रीराम कथा 23 दिसंबर से

 

उत्तर भारतीय विकास संस्था द्वारा आयोजित श्री रामकथा की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण

प्रेम चौबे

नालासोपारा पद्मविभूषण संत शिरोमणि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्यजी के मुखारबिंद से वसंत नगरी ग्राऊंड, वसई – नालासोपारा ,लिंक रोड़,नालासोपारा (पूर्व) स्थित विशाल मैदान में आगामी 23 दिसंबर से 31 दिसंबर के मध्य होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा 23 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ होगा, जिसका शंखनाद विठ्ठल मंदिर अचोले तालाब से शुभारंभ होकर वसंत नगरी ग्राऊंड पर समापन होगी, धूमधाम से निकलने वाली इस शोभायात्रा मे लगभग 3000 महिलाएँ शामिल होंगी।

हजारों की संख्या मे निकलने वाले इस शोभायात्रा मे मुंबई उत्तर भारतीय विकास संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य श्री राम कथा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, श्री रामकथा आयोजन समिति के संरक्षक व प्रमुख मार्गदर्शक पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी मे बताया गया कि लोकनेते विधायक हितेंद्र वि.ठाकुर समारोह अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहेंगे,

तथा राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस सांसद राजेंद्र गावित व स्थानीय विधायक क्षितिज ठाकुर सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैं,

लगभग प्रतिदिन दस हजार श्रोताओं के सुनने के मद्देनजर सुसज्जित पंडाल व नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक तथा सुरक्षाकर्मियों का बंदोबस्त तथा शौचालय प्रसाधन की व्यवस्था के साथ ही वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया गया हैं।

जैसा कि कथा में बाहर से आने वालो की तादाद भी बड़ी संख्या मे रहती हैं,इसलिए किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो सके इसके लिए आयोजन समिति सेवा मे तत्परता से मिलजुल कर काम कर रहे है।

उ.भा. विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश राजनाथ पांडे व कार्याध्यक्ष के.डी. शर्मा ने समस्त मानस रसिकों से आह्वान किया है कि इस पतित पावनी श्री राम कथा जो जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से निकलने वाली इस दिव्य कथा को सपरिवार व मित्रोसह पधारकर कथा का अमृत रसपान करे,

आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण इस प्रकार हैं। प्रमुख मार्गदर्शक व संरक्षक पूर्व उपमहापौर (वविश) उमेश नाईक, अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, कार्याध्यक्ष के. डी.शर्मा, महामंत्री शैलेश तिवारी ,कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, विभाग प्रमुख विजय सिंह ‘डब्लू’, प्रवक्ता अजय तिवारी,विभाग प्रमुख गुड्डू तिवारी, रविंद्र उपाध्याय, पं . विष्णुकांत ओझा, मुकेश तिवारी,व दिवाकर शुक्ल सहित समस्त पदाधिकारियों के अथक प्रयास से नालासोपारा मे दिव्य श्री रामकथा का आयोजन का कार्य सफलता की ओर अग्रसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *