कल्याण में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिबिर का
कल्याण – यंगस्टर यूथ फाउंडेशन और राज जॉब सर्विसेस की तरफ से कल्याण में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया है। इस बारे में यंगस्टर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष रुपेश चंद्रकांत भोईर ने बताया कि आज की तारीख में नवयुवकों को कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है।
कई बार कंप्यूटर ना आने की वजह से नौकरी मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यंगस्टर यूथ फाउंडेशन और राज जॉब सर्विसेस ने मिलकर यह प्रशिक्षण शिबिर आयोजित किया है।
इस शिबिर में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और टैली के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग , व्यक्तिमत्व विकास , कैरियर मार्गदर्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीं। इस शिबिर में भाग लेने हेतु १० दिसंबर से २० दिसंबर तक नाम लिखवाया जा सकता है
शिबिर का लाभ १८ से २९ वर्ष तक के लोग उठा सकते हैं। इच्छुक लोग मोबाइल क्रमांक – ७६२०७३०८४८ / ७७१५९९४६७६ पर सम्पर्क कर सकते हैं।

