FEATURED

पत्रकार पर हुए हमले को लेकर पुलिस आयुक्त सदानंद दाते से मिले पत्रकार

 

*पुलिसिया जांच मे हो रही त्रुटियों के संबंध मे सौपा ज्ञापन*

(प्रेम चौबे)

मीरा भाईंदर -: गत दिनों 25 जुलाई को मीरारोड़ सिल्वर पार्क मेंं पत्रकार महेंद्र वानखड़े पर हुए कायराना हमले के संबंध में प्रेस क्लब ऑफ वसई विरार के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस आयुक्त मीरा-भाईंदर, वसई-विरार सदानंद दाते से मिलकर पुलिस द्वारा किए जाने वाली जांच प्रक्रिया पर नाराजगी दर्शाते हुए जाँच में त्रुटियों को लेकर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

पत्रकारों से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद पुलिस आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है, कि दो सप्ताह में उठाए गए मुद्दों की कानूनी जांच की जाऐगी तथा हमले मे शामिल लोगों जल्द ही गिरफ्तार कर उन पर कार्यवाही की जाऐगी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब आँफ वसई – विरार संघ अध्यक्ष प्रभाकर कुडलकर, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सदस्य राजा मयाल, अशोक निगम, केतन बरिया, राज दासोनी, विजय व्यास और महेंद्र वानखाड़े उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *