FEATURED

नौकरानी संग रंगरेलियां मना रहे डीएसपी साहब को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

नौकरानी के साथ रंंगरेलियांं मना रहे थे DSP साहब, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा… DSP की पत्नी एक IPS अधिकारी की बेटी है

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़का बाजार स्थित विजयश्री अपार्टमेंट में सुबह-सुबह अभी पड़ोसियों की नींद खुली ही थी कि अचानक एक फ्लैट में हंगामा-शोरगुल और गाली-गलौज की तेज आवाज ने सबका ध्यान उस ओर खींच लिया।

लोग उस फ्लैट की ओर लपके, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। फ्लैट सीआइडी विभाग के डीएसपी का है, जहां उनकी पत्नी उन्हें गालियां दे रही थीं।

भिवंडी में 7 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी को फांसी की सज़ा

उसके स्वजन भी डीएसपी को भला बुरा कहे जा रहे थे। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे माहौल भी गरमाता जा रहा था।

दरअसल, पत्नी ने अपने पति काे नौकरानी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। पत्नी का आरोप था कि उसकी अनुपस्थिति में उसके पति नौकरानी के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे थे।

सबकी मौजूदगी में पत्नी अपने सीआइडी डीएसपी पति के चरित्र पर सवाल उठा रही थी। लोग आरोपों को सुनकर दंग थे।

पत्नी खुलेआम कहे जा रही थी कि उसके पति का नौकरानी के साथ अवैध संबंध है। कई महीने से दोनों के बीच मौज मस्ती चल रही है।

पत्नी के कान में यह शिकायत पहले भी आती रही थी, लेकिन वह साक्ष्य के बिना रंगे हाथ दोनों को पकड़ नहीं पा रही थी।

उल्हासनगर के साईं बाबा ज्वेलर्स का मालिक मुकेश वलेचा गिरफ्तार

इस बीच शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी पटना स्थित अपने मायके चली गई थी। इसी बीच पड़ोसियों ने फोन कर बता दिया कि उसके पति एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं।

पत्नी को लगा कि पकड़ने के लिए यह सबसे अच्छा मौका है। अपने स्वजन को साथ लेकर वह सीधे विजयश्री अपार्टमेंट पहुंच गई।

एक तरह से उसने सुबह सुबह धावा बोल दिया। दरवाजा खुलते ही पत्नी को देखकर डीएसपी साहेब के चेहरे का रंग उड़ गया।

वहीं नौकरानी का बुरा हाल था। पत्नी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्नी दोनों पर टूट पड़ी।

पति को जमकर कोसा। भला-बुरा कहा। चीखती रही। और देखते ही देखते पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।

प्रेम प्रसंग (सेक्स स्कैंडल) में अब भाजपा नेता गणेश नाईक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *