FEATURED

भाजपा का छतरी वितरण, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला की ओर से अंधेरी ( पू.) स्थित भाजपा कार्यालय के पास जरूरतमंदों को छतरी वितरण किया गया,जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
इस मौके पर भाजपा, उत्तर- उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढ़ेकर ने कहा कि बारिश का दिन चल रहा है। समाज में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं,जिनके पास बरसात से बचने का संसाधन नहीं है। पार्टी ने जरूरतमंदों के सहायतार्थ छतरी वितरण कर लोगों का सहयोग करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर अतिथि के तौर पर भाजपा, उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, प्रवक्ता उदय प्रतापसिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, बलवंत वर्मा, आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला जिला सचिव विराट सिंह, मुकेश यादव, प्रदीप परुलेकर, संतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *