कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन
कर्ण हिन्दुस्तानी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार की सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया. यह जानकारी अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट के जरिए दी. इसके साथ ही फैजल ने जनता से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल तकरीबन एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। . इसके बाद उनकी हालत काफी बिगड़ गयी थी। . इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया.

