Political

मुश्ताक सय्यद बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने अल्प संख्यक मोर्चा, मुंबई को गतिशील व चुस्त- दुरुस्त बनाने के मकसद से समाजसेवी मुश्ताक सय्यद को सचिव नियुक्त किया।

यह नियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान ने भाजपा, युवा मोर्चा उत्तर- पश्चिम जिला के महासचिव व शहीद भगत सिंह विचार मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सरबजीत सिंह संधू की अनुशंसा पर की।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए मुश्ताक सय्यद ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने का कार्य करूंगा।

मुश्ताक सय्यद को अल्प संख्यक मोर्चा, मुंबई का सचिव बनाए जाने पर मनपा के/ पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता साहेब सिंह संधू, भाजपा अंधेरी मंडल के महामंत्री जगत गौतम, हाजी अकील, तस्लीम शेख, अमजद खान, फारूक सय्यद, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *