LatestPolitical

उर्मिला और कृपा ने छोड़ी पार्टी • कृपा हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। मंगलवार दोपहर में अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। शाम होते-होते कांग्रेस के उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज दिल्ली में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बहुत संभावना है कि सिंह भारतीय जनता पार्टी की एक या दो दिनों के भीतर सदस्यता ले सकते हैं। इस बीच यह भी जनचर्चा है कि वह शिवसेना में भी जा सकते हैं। लेकिन इसकी संभवना न के बराबर है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस छोड़ते हुए कहा वह कश्मीर को लेकर पार्टी के रुख से सहमत नहीं हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का भी वह समर्थन कर चुके हैं। 2018 में राम मंदिर निर्माण का भी समर्थन किया था।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के बांद्रा स्थित घर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहुंचे थे। उद्धव और फडणवीस के कृपाशंकर सिंह के घर जाने के बाद उनकी पार्टी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी। जनचर्चा तो यह भी है कि सिंह भाजपा के टिकट पर चांदिवली से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *