डीएननगर में नेत्र चिकित्सा शिविर, 80 लोगों ने लिया लाभ
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था अलंकार क्रिएशन ने स्व.
प्राधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर अंधेरी (प.) के न्यू डीएननगर स्थित पडगांवकर उद्यान परिसर में मुफ्त नेत्र शिकित्सा शिविर का आयोजन किया,जिसका 80 लोगों ने लाभ लिया।

स्थानीय विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन में आयोजित इस नेत्र शिकित्सा शिविर के संबंध में कार्यक्रम आयोजक नगरसेविका सुधा सिंह ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भगा लिया, जिनमें से 80 लोगों का मोतियाबिंद, रतौधी आदि आँखों के रोगों के रोगियों का परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया गया।
शिविर में आरोही आई हॉस्पिटल, जोगेश्वरी के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।
इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रभा, नंदा लाड, जगत गुप्ता, राजकुमारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

