FEATURED

दादर का मशहूर सिनेमाघर चित्रा सिनेमा बंद, कारण सिंगल स्क्रीन वाले थियेटर का कारोबार अच्छा नहीं होना

दादर का सात दशक पुराना मशहूर सिनेमाघर चित्रा सिनेमा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ की स्क्रीनिंग के साथ बृहस्पतिवार को बंद हो गया। यह सिनेमाघर सात दशक से चल रहा था। सिनेमाघर में 16 मई को रात नौ बजकर 30 मिनट पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ दिखाया गया था।

सिनेमाघर के मालिक फिरोज मेहता, के अनुसार‘‘ हमने सोचा था कि बृहस्पतिवार को अंतिम शो में दर्शक आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’’ उन्होंने बताया कि यह मेरे दादा की विरासत है जिसे मैं आगे लेकर गया। मुझे दुख होता है कि यह बंद हो गया।’’ मेहता ने बताया कि इसके बंद होने की मुख्य वजह सिंगल स्क्रीन वाले थियेटर का कारोबार अच्छा नहीं होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *