आम चुनावो में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर सरकार ने दी है सख्ती की चेतावनी
भारत सरकार ने आम चुनाव से पहले सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उनके माध्यम से गलत तरीके से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी.
सोशल मीडिया मालिको ने भी इन चेतावनियों की गम्भीरता समझाते हुए अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अब राजनीतिक विज्ञापन उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में जानकारी के साथ ही प्रकाशित करेंगे.इसी के तहत गुरुवार फेसबुक ने को कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों के साथ फेसबुक की तरफ से एक खंडन दिया जाएगा, जिसमें साफ होगा कि उसके लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं है।विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म ने आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है।
चुनाव से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पारदर्शी बनाने की कोशिश
फेसबुक के भारत और दक्षिण एशिया के लिए लोक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल के अनुसार, ‘आज (गुरुवार) से राजनीतिक विज्ञापन ‘द्वारा प्रकाशित’ या ‘द्वारा भुगतान किया हुआ’ सूचना के साथ ही आएगा, जिसमें विज्ञापन देने वाले के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों को पता चलेगा कि उस विज्ञापन के लिए कौन जिम्मेदार है।’
सोशल मीडिया कंपनीयो पर ये नए नियम जिसमे राजनीतिक विज्ञापन नीति का पालन 21 फरवरी से पूरी तरह से लागू होगा। और उसके बाद से सत्यापित और संबंधित शर्तो को मानने की घोषणा करने वाले विज्ञापनकर्ता ही उसके प्लेटफॉर्म पर भारत में राजनीतिक विज्ञापन दे सकेंगे।
साभार – पीटीआई

