चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा की नये साल में नई उड़ान भरने की तैयारी
भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा नये साल में नई उड़ान भरने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। उड़ान का तात्पर्य हवाई जहाज नहीं बल्कि अपने लाजवाब अभिनय व गायिकी से भरपूर नई उड़ान भरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। वे जमीं और आसमां के बीच दूरी को ऐसा जोड़ने में कामयाब हुए हैं कि आने वाले दिनों लोग-बाग़ बरबस ही वाह-वाह कह उठेंगे। इस नव वर्ष की शुरुआत में ही उनकी दुश्मन सरहद पार के, गिरफ्तार, प्यार काहे बनाया राम ने, स्पेशल एनकाउंटर आदि तमाम बड़ी फिल्में आने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि राकेश मिश्रा बहुत ही सुरीले और मधुर गायक हैं। हमेशा अपनी गयिकी की वजह से अपने फैन्स के दिलों में राज करते हैं। आने वाले दिनों में लगभग सभी बड़ी कंपनियों से अल्बम और फिल्मों के धमाकेदार गाने संगीतप्रेमियों को सुनने को मिलेगा। तो यह साफ हो गया है कि 2019 में राकेश मिश्रा बुलंदी भरी उड़ान भरने को तैयार हैं। वे अपने श्रोताओं व सभी चाहने वालों का दिल से आभार प्रकट करते हैं और अपनी सफलता के पीछे अपने श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद मानते हैं। इतना ही नहीं राकेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म जगत के सभी स्टार, निर्माता, निर्देशक, टेक्नीशियन आदि सभी को धन्यवाद देते हैं, जिनसे उन्हें अपार प्यार, सहयोग आशीर्वाद मिला है। उम्मीद करते हैं कि आगे भी उन्हें इसी तरह से सबका प्यार आशीर्वाद मिलता रहे।

