पहले सप्ताह 150 करोड़ भी नहीं कमाई ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान,
पहले दिन फिल्म की कमाई अब तक हिन्दी फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने के बाद भी फिल्म साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में शामिल होने जा रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्टनिश आमिर खान को एक साथ पर्दे पर उतारने के सुनहरे मौके यशराज बैनर और निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने ऐसे गंवाया कि फिल्म एक सप्ताह बाद 150 करोड़ रुपये कमाने का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। क्योंकि जिस तरह से देश की करीब-करीब सभी मल्टीप्लेक्सेस के स्क्रीन को ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने छेक रखा और कुर्सियां खाली हैं, उस लिहाज से इसी सप्ताह से सिनेमाघरों के मालिक दूसरी फिल्मों का रुख करेंगे।
खास बात यह है कि जब फिल्म आमिर खान की हो। पिछली करीब 10 आमिर खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ऐसा हश्र नहीं हुआ कि महज सातवें दिन कमाई गिरकर 3.50 करोड़ रह जाए। वह तब जब फिल्म इतने बड़े बजट की हो। देशभर की 5000 से ज्यादा स्क्रीन पर चल रही एक फिल्म की एक दिन में इतने कम कमाई की उम्मीद शायद ही पहले की गई हो
सात दिन में आमिर की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने कमाया कितना
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की सात दिनों की हिन्दी सिनेमाघरों से हुई कमाई 132.35 करोड़ ही पहुंच पाई। फिल्म ने बृहस्पतिवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार 17.25 करोड़, सोमवार को 5.50 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.50 करोड़ रही। जबकि अब सिनेमाघरों में महज 19.54% फीसदी सीटें ही भर पा रही हैं। जबकि इसी शुरुआत 60 फीसदी से ज्यादा से हुई थी। इसमें तमिल और तेलगू से होने वाली कमाई को जोड़ दें तो यह 137.55 करोड़ हो जाते हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार,‘सोशल मीडिया पर अफवाहे गलत

