तृतीय वर्ष वाणिज्य शाखा पांचवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित
मुंबई, दि. 24
मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा मई 2023 में आयोजित वाणिज्य विभाग के तृतीय वर्ष के पांचवें सत्र का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। कुल परिणाम प्रतिशत 51.36 प्रतिशत है।
परीक्षा के लिए कुल 36 हजार 105 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
इनमें से 34 हजार 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 16 हजार 782 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 15 हजार 892 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए।
2 हजार 65 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

