FEATUREDSocial

जोश,जूनुन व जब्जा जगाना है- प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय

टिटवाला। महिला व अपंग बालं विकास संस्था द्वारा संचालित नूतन आर एस विद्यालय में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि अनोखे ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए सेवा निवृत्त विंग कमांडर घनश्याम गुप्ता व सेवा निवृत्त प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था।आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्षा नूतन पाण्डेय ने शाल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया। प्रा जितेंद्र शंकर पाण्डेय ने बच्चों को समय का महत्व बताते हुए कहा कि जिंदगी में कुछ बनने के लिए आपको अपने अंदर जोश, जूनुन व जज्बा जगाना पड़ेगा।आपको भक्ति करनी है तो पहले राष्ट्र भक्ति फिर मातृ भक्ति और अंत में देव भक्ति पर ध्यान केंद्रित करें। विंग कमांडर घनश्याम गुप्ता ने बच्चों फौज में अधिकारी बनने या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए संकल्प शक्ति बहुत आवश्यक है। कभी आपके पास समय है अभी से आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले और उस दिशा में पूरे मनोयोग से जुट जाएं सफलता अवश्य मिलेगी। संस्था की संस्थापिका नूतन पाण्डेय ने अपने दोनों मार्गदर्शकों के इस अलग तरह के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं देश के रणबांकुरों के लिए एक शाम शहिदों के नाम का बड़ा कार्यक्रम करूंगी।साथ ही साथ उन्होंने अपने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों का आभार जताया।इस अवसर पर १२० छात्र छात्राओं सहित पत्रकार महेंद्र मणि पाण्डेय, राजेश तिवारी, प्रधानाध्यापिका सौ कंचन पाठक के साथ सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *