FEATURED

उप मुख्यमंत्री को पत्नी अमृता फडणवीस ने जलेबी खिला कर दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बातें

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और अभी के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आज 22 जुलाई को जन्मदिन है। उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पक्ष और विपक्ष के नेताओं की तरफ से भी जन्मदिन की बधाई दी जा रही है।

भाजपा स्थानीय स्तर के नेता गण भी अपने अपने क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगाकर तथा सोशल मीडिया पर अपने और उपमुख्यमंत्री के साथ लिए गए फोटो को शेयर कर बधाइयां दे रहे हैं।

लेकिन सब इन सब में उप मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस का अपने पति देवेंद्र फडणवीस को ट्विटर पर जिलेबी खिलाते हुए फोटो शेयर करना, और उसपर भावनात्मक मैसेज करना आमजन को बेहद आकर्षित कर रहा है।

 

अमृता फडणवीस के मराठी में किए गए इस ट्वीट के अनुसार जिलेबी भले ही टेढ़े मेढ़े ढंग से बनाई जाती है, लेकिन इसका स्वाद बेहद मीठा होता है।

इसी तरह महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत देवेंद्र फडणवीस को अनेक टेढ़े मेढे रास्तों से गुजरना पड़ता है। लेकिन उन सभी बाधाओं को नजरअंदाज कर हमेशा सकारात्मक और विकास की मिठास बाटने वाले देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बधाई।

इसे राज्य का सौभाग्य ही कहा जाएगा की देवेंद्र फडणवीस के पिछले मुख्यमंत्री काल से ही उनकी पत्नी अमृता फडणवीस समाज सेवा के साथ सोशल मीडिया खासकर टि्वटर और फेसबुक पर उतनी ही सक्रिय है।

अनेक बार उनकी हाजिर जवाबी के कारण उन्हें तथा देवेंद्र फडणवीस को सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर ट्रोल भी होना पड़ा। लेकिन हर मोर्चे पर अमृता फडणवीस बुलंदी से खड़ी दिखी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *