Categories: FEATURED

संत रोहिदास जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

कल्याण – संत शिरोमणि रोहिदास महाराज जी की जयंती पर राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ और चर्मकार ज्ञाति समाज (कल्याण ) की तरफ से कल्याण में संत शिरोमणि रोहिदास जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Kalyan : कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गजानन माने को ‘पद्मश्री’

कल्याण पश्चिम के संत रोहिदास चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के कल्याण शहर अध्यक्ष रुपेश चंद्रकांत भोईर ने किया था।

Kalyan पूर्व में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर मनसे का आमरण अनशन

इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को आय का दाखला , डोमेसाइल प्रमाण पत्र , रहिवास प्रमाणपत्र और वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र देने का कार्य किया गया। इसके अलावा एम्स अस्पताल , रेड स्वस्तिक और ईशा नेत्रालय की तरफ से मुफ्त में आँखों की जांच , ई सी जी की जांच , रक्तदाब और मधुमेह की जांच की गयी।


कार्यक्रम की शुरुवात संत शिरोमणि रोहिदास महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गयी। कल्याण में संत रोहिदास जी की जयंती का कार्यक्रम शिवसेना के दिवंगत शहर अध्यक्ष चंद्रकांत भोईर के बेटे आतिश भोईर ने की थी। इसके बाद अब हर साल जयंती का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

कल्याण में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन

इस बार इस कार्यक्रम को भव्य स्वरुप देने के लिए रुपेश चंद्रकांत भोईर और आतिश भोईर ने समाजोपयोगी कार्यक्रम किये। इस जयंती कार्यक्रम में आए कल्याण पश्चिम के विधायक विश्वनाथ भोईर ने बताया कि राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के कल्याण शहर अध्यक्ष रुपेश भोईर की मांग पर इस चौक के सुशोभीकरण के लिए मार्च माह में वह अपनी निधि से अच्छी रकम देकर संत रोहिदास चौक का सुशोभीकरण करवाएंगे।

कल्याण रेलवे स्टेशन पर पादचारी पुल बनाने की मनसे ने की मांग

कार्यक्रम में शिवसेना उप नेता अल्ताफ भाई शेख , पूर्व विधायक प्रकाश भोईर , पूर्व नगरसेवक रमेश वालंज , दिलीप वालंज सहित शहर की तमाम हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्शायी।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

19 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

19 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago