Categories: Political

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने फिर जताया आयलानी पर भरोसा

उल्हासनगर- उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक कुमार आयलानी पर एक बार फिर भाजपा ने अपना भरोसा जताते हुए उम्मीदवारी दी है।

जिसके चलते शहर भाजपा में खुशी का माहौल बन गया है। इस बार कुमार आयलानी की सीधी टक्कर शरद पवार की एन सी पी के प्रत्याशी ओमी कालानी से होगी ।

उल्हासनगर विधानसभा सीट: भाजपा से ओमी कालाणी को टिकट दिया जाना आत्मघाती

बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में कुमार आयलानी तिसरी बार विधानसभा चूनाव लड रहे हैं । दो बार विधायक पद पर रहते हुए कुमार आयलानी ने शहर विकास की काफी योजनाओं पर अमल किया और अपना फंड की पूरी राशि खर्च करने में कभी कोताही नहीं बरती।

शहर की समस्याओं को अच्छी तरह समझने वाले कुमार आयलानी शहर के पहले ऐसे विधायक हैं जो पारदर्शी कांच में अपने कार्यालय में बैठते हैं । जिससे आम नागरिकों को विधायक के कार्यालय में होने का एहसास होता है।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाषाई जंग होने की संभावना

इस बार आयलानी की सीधी टक्कर ओमी कालानी से होगी। ओमी कालानी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। उनपर उनके पिता पप्पु कालानी की मोहर लगी है। युवा होने के साथ पिछले कुछ वर्षों से उल्हासनगर की राजनीति में निरंतर सक्रिय रहने की वजह से ओमी कालानी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

बाकी जीत हार का फैसला तेईस नवंबर को ही सामने आएगा जब मतगणना के परिणाम सामने होंगे ।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago