पुलिस थाने के लिए रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी मांगने के आरोप में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार
मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के लिए आवश्यक कागजात लेने गए शिकायतकर्ता से पुलिसकर्मी ने रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी की मांग की. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुंबई में कर दी और एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने इसी आरोप में सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप तुकाराम पवार और पुलिस हवलदार सर्जेराव आसाराम पूंगले को गिरफ्तार किया है
ये भी पढ़े – डोम्बिवली में प्रेम प्रसंग की जानकारी देने के शक में युवक की हत्या।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुजीत महेंद्र पांडे की हुंडई गाड़ी २७ सितम्बर की रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इंश्योरेंस में कागजात देने के लिए शिकायतकर्ता सांताक्रुज पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक पवार के पास गया था
पोलीस उपनिरीक्षक पवार ने शिकायतकर्ता पांडे. के गाड़ी के एक्सीडेंट संबंधित कागजात देने के लिए पहले ₹500 रिश्वत के तौर पर मांगा जिसे देने में असमर्थता दिखाने पर पुलिस अधिकारी पवार ने शिकायतकर्ता से 1 रिम जेरॉक्स पेपर (200) और पुलिस थाने में आवश्यक कुछ स्टेशनरी (१५० रु ) रिश्वत के तौर पर मांग की. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो मुंबई कार्यालय में कर दी और इसी आधार पर की गई कार्रवाई ने में ब्यूरो के अधिकारियों ने पुलिस उप निरीक्षक पवार और हवलदार पूंगले को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

