अजीत पवार के इस्तीफे के बाद राष्ट्रवादी में अफवाहों का दौर।
(मुंबई आसपास )
महाराष्ट्र की राजनीती में शुक्रवार का दिन काफी राजनितिक नौटंकी भरा रहा। जहां एक तरफ शरद पवार ई डी के दफ्तर जाने के अपने कार्यक्रम को टाल गए , वहीँ शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने अचानक विधायक पद से इस्तीफ़ा देकर सभी को चौका दिया।
ये भी पढ़े – मुंबई पुलिस आयुक्त की विनंती के बाद शरद पवार नहीं गए परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर।
राष्ट्रवादी के सूत्रों के अनुसार अजित पवार जल्द ही राजनीती से दूर होने की घोषणा भी कर सकते हैं।
शुक्रवार की दोपहर को परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर में अपने हाजिर होने के कार्यक्रम को रद्द कर शरद पवार सीधे पुणे पहुंचे।
पुणे में पत्रकार परिषद को सम्बोधित करते हुए ही शरद पवार ने कहा कि मुंबई से पुणे आते समय उन्हें अजित पवार के इस्तीफे की खबर लगी थी। मगर इस बारे में अजित पवार ने कोई विशेष बात नहीं की।
ये भी पढ़े – शरद पवार के समर्थन में शिवसेना सांसद संजय राउत, बताया-राजनीति का भीष्म पितामह
हालांकि शरद पवार ने यह कहा कि मुझपर नाहक प्राथमिकी दर्ज होने से अजित पवार परेशान हैं।
अजित ने अपने पुत्र को राजनीती में ना आने की सलाह भी दी और कहा कि राजनीती के बजाए खेती करना ज्यादा उचित है
ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

