व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ट्रिपल तलाक, मामला पुलिस में दर्ज
व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के हयातनगर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है इसके साथ महिला ने पति के साथ ७ अन्य ससुराल वालो पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है.
हयातनगर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में, उम्माम नाज़ ने कहा है कि उसने 2016 में अलीगढ़ के रफ़ी सिद्दीकी से शादी की थी और कुछ समय के लिए दुबई में उसके साथ भी रही थी.
हयातनगर पुलिस के एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज में कार और नकदी की मांग कर रहे थे, और 22 नवंबर को दुबई से महिला को व्हाट्सएप पर एक संदेश आया. जिसमे उसके पति द्वारा उसे कथित रूप से तलाक दिया गया था। गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

