महाराष्ट्र के पुणे जिले के तालेगांव के पास एक बांध के गहरे पानी में डूबने से एक नाबालिग समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रविवार दोपहर मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार परिवार वहां पिकनिक मनाने गया था। परिवार के तीन अन्य सदस्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने डूबने से बचा लिया। एनडीआरएफ का दल पास में ही एक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेने आया हुआ था।
मृतकों की पहचान प्राशिल आधव (7), अनिल कोलसे (58) और प्रितेश अगाले (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में दुर्घटना में मौत मामला दर्ज कर लिया गया है।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…