Categories: FEATURED

एवरेस्ट फतह करने वाले बेटे की दुर्घटना में मौत,लाश तलाशने पिता से मांगे जा रहे है १० लाख रूपए

(देवकी यादव)

7 अप्रैल को  एवरेस्ट फतेह करने की कहकर घर से निकला रवि ठाकुर की दुर्घटना में मौत की खबर उसके पिता महेश ठाकुर को हफ्ते भर पहले ही मिल गई थी, और लगातार प्रयास करने के बावजूद 3 दिन से उन्हें बेटे का मुंह देखने तक को नहीं मिला है. इतना ही नहीं बेटे के शव को तलाशने के एवज में पिता महेश ठाकुर को 9.84 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया है. बिल चुकाने पर दो दिन में शव तलाशने की बात कही जा रही है.

गांधी को अच्छे से पढ़ने वालों को चाहिए, एक बार गोडसे को भी पढ़ें

तारानगर के रहने वाले बीएसएनएल कर्मी महेश ठाकुर का बेटा रवि पर्वतारोही था. 7 अप्रैल को वह एवरेस्ट फतेह करने की कहकर घर से निकला था. रवि चार भाई-बहन में तीसरे नम्बर पर था. महेश बताते हैं कि रवि गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. एवरेस्ट पर जाने के लिए उसने पर्वतारोही एन रिचर्ड हन्ना का ग्रुप चुना था. 10 मई को बेटे से आखिरी बात हुई थी. 11 मई को टीम ने एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था.

बढ़ती गर्मी और हमारा सामाजिक कर्तव्य

16 मई की दोपहर एवरेस्ट पर रवि ने तिरंगा फहराया था. लेकिन उसके बाद लौटते वक्त हादसा हो गया. हमे सूचना मिली कि रवि की मौत हो गई है. परिवार के कुछ लोग नेपाल पहुंच गए हैं. सोनीपत प्रशासन के अनुसार शव की तलाश जारी है.

बढ़ती गर्मी और हमारा सामाजिक कर्तव्य

वहीं, सर्च ऑपरेशन चलाने वाली एजेंसी सेवन माउंट्री ने 44 हजार यूएस डॉलर (करीब 9.84 लाख रुपए) के बिल की मांग की है. परिवार इतनी बड़ी रकम जमा करने में असमर्थ है. वहीं सोनीपत प्रशासन का कहना है कि हम पूरी तरह से रवि के परिवार के साथ हैं. रकम बड़ी होने की वजह से सरकार को मामले की रिपोर्ट भेजी गई है.

डोम्बिवली के कपड़ा प्रोसेस कम्पनियो के प्रदूषित धुओ से हजारो लोग प्रभावित, प्रदुषण मंडल उदासीन

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago