Categories: FEATURED

विदेशी डस्ट कोयले के बेहद खतरनाक प्रदूषण झेल रहे है डोम्बिवली औधोगिक क्षेत्र के निवासी

डोम्बिवली औधोगिक परिसर के कपड़ा प्रोसेसिग करने वाली कम्पनियों के चिमनियो से निकलने वाले धुएं से ना सिर्फ आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है बल्कि इन चिमनियो से बेस्ट कोयले के छोटे छोटे और काले काले कण  आसपास के निवासी क्षेत्रो में लगातार लगातार गिरते रहते है महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की तरफ से इस पर सिर्फ दिखावे की कारवाई की जाती है जबकि कपड़ा प्रोसेसिंग कम्पनिया सिर्फ दिखावे के लिए इस वायु प्रदूषण रोकने के लिए आवश्यक मशीनरी अपने कम्पनियों में लगाए रखने का ढोंग करती है,और इसे तभी चलाया जाता है जब प्रदुषण मंडल के अधिकारियों का इन कम्पनियों में दौरा रहता है.

डोम्बिवली के कपड़ा प्रोसेस कम्पनियो के प्रदूषित धुओ से हजारो लोग प्रभावित, प्रदुषण मंडल उदासीन

ज्ञात हो की १५ – २० वर्ष पहले इन कपड़ा प्रोसेसिंग कम्पनियों में देशी कोयले का उपयोग होता था.लेकिन शुरुवात में रिलायंस ने दक्षिण अफ़्रीकी देशो से और इंडोनेशिया से डस्ट कोयला आयत करना शुरू किया.देशी कोयला जहा ५० -६० रुपये किलो था वहि ये विदेशी कोयला आज भी ७ से ७.५० रुपये किलो कपनी मालिको को कम्पनी में पहुचा कर मिल जाता है.विदेशी डस्ट कोयले के उपयोग से प्रति माह हर कपड़ा प्रोसेसिंग कम्पनियों को करोड़ो रुपयों का फायदा होने लगा है.

पुणे के पास स्थित तलेगाव डैम में एक ही परिवार के तीन लोगो की डूबने से मौत

इस डस्ट कोयले के उपयोग से कपड़ा प्रोसेसिंग कम्पनियों को भले ही करोडो का फायदा होने लगा हो लेकिन इसके नुकसान भी जबर्दस्त है.

!) इस डस्ट कोयले के धुएं से निकलने वाले छोटे छोटे रेत के कण कपंनी से दूर दूर तक जाकर गिरता है और फिर वहा के मिटटी में मिश्रित हो जाता है इससे जमीन की उरवर्क क्षमता समाप्त हो जाती है.

२) छोटे और गर्म होने के कारण ये डस्ट कोयले के कण घरो के खिड़की दरवाजो के रास्ते घरो में जमा हो जाते है. इन कम्पनियों के आसपास रहने वाले अनेक लोगो की उनके घरो के अंदर बन रहे भोजन में भी इन डस्ट कोयलों के अंश देखे जा सकते है.

३) इन कम्पनियों के पास से गुजरने वाले सैकड़ो लोग आँख में इन डस्ट कोयले के कण चले जाने के भुक्त भोगी है

४) और सबसे ज्यादा नुकसान इन कपड़ा प्रोसेसिंग करने वाली कम्पनियों के पास के निवासी क्षेत्रो का है.यहाँ ओधोगिक परिसर से लगकर ही निवासी विभाग है.जहा ज्यादातर एसबेस्टस की छतो वाली चाले है और ये डस्ट कोयले का कण इन छतो पर जमा हो जाता है.और बरसात के दौरान इन घरो की हालत बदतर होती है.जहा घरो में पानी ही पानी होता है.

५) पर्यावरण के हिसाब से भी ये ये डस्ट कोयला बेहद खतरनाक माना जाता है. लेकिन आश्चर्यजनक रूप से देश के पर्यावरण विभाग इस पर उदासीन रवैया अपना रखा है. क्योकि इस कोयले को एक से दो दिन ऐसे ही धुप में छोड़ दिया जाए तो उसमे अपने आप आग पकड लेता है.

हलाकि इन परिस्थितयो का अंदाजा यहाँ के प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को भी है.और इसी लिए इन सभी कम्पनियों में इस डस्ट कोयले के प्रदूषण खत्म करने के लिए आवश्यक मशीन “बेक फ़िल्टर पैनेल” भी लगा है लेकिन इस मशीन के लगातार परिचालन में हर महीने ३ से ४ लाख रुपये का खर्च है जो की देशी कोयले में होने वाले खर्च का एक गुना भी नही है,

एवरेस्ट फतह करने वाले बेटे की दुर्घटना में मौत,लाश तलाशने पिता से मांगे जा रहे है १० लाख रूपए

जबकि प्रदुषण मंडल के अधिकारी इन कम्पनियों से महज कुछ हजार रिश्वत ले कर इन कम्पनियों को मनमानी करने की खुली छुट दे देते है.इन कम्पनियों में “बेक फ़िल्टर पैनेल” मशीन नही चलाये जाने का एक कारण यह भी है इस मशीन के मेंटेनेस के लिए हर महीने कम से कम दो से तीन दिन का समय लगता है. इस दौरान कपनी मालिको को कम्पनी बंद रखना मंजूर नही इसी लिए ये कम्पनी प्रबंधन यहाँ के प्रदूषण मंडल के अधिकारियों को रिश्वत दे कर वर्षो से अपनी मनमानी कर रहे है.

गांधी को अच्छे से पढ़ने वालों को चाहिए, एक बार गोडसे को भी पढ़ें

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

18 hours ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

23 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

4 days ago