Categories: Crime

कर्फ्यू के बावजूद खुले होटल को बंद करवाने गई पुलिस पर मालिक और उसके बेटों ने उबलती चाय फेंक दी

(ABI News)

भोपाल। शहर में लगे कर्फ्यू के बावजूद खुले होटल को बंद करवाने गई पुलिस पर मालिक और उसके बेटों ने उबलती हुई चाय फेंक दी। मामला यहीं नहीं थमा बल्कि होटल मालिक और उसके परिवारजनों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। हमले की इस वारदात में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के काजी कैंप इलाके में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार की रात नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर गश्त करती हुई घूम रही थी। हनुमानगंज के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि जहीर खान ने अपना होटल अल मदीना खोल रखा है और वहां पर आने वाले ग्राहकों को चाय बनाकर परोसी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस लगभग 9.30 बजे जहीर खान के होटल पर पहुंची और उससे दुकान बंद करने को कहा। उस समय तो उसने अपनी दुकान का शटर गिरा लिया। बाद में लगभग 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जहीर खान फिर से अपनी दुकान को खोल खोलकर वहां आने वाले ग्राहकों को चाय परोस रहा है। होटल के ऊपर ही जहीर खान का परिवार रहता है। सूचना मिलते ही एएसआई अरविंद जाट, हवलदार लोकेश जोशी और सिपाही सुजान मीणा दोबारा से मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान का शटर खुला हुआ पाया। उस समय अंदर लगभग आठ दस ग्राहक बैठकर चाय पी रहे थे।

जैसे ही एएसआई अरविंद जाट ने जहीर खान को होटल बंद करने के लिए कहा तो उसने उनके ऊपर चाय फेंक दी और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जहीर के बेटे शावेज ने उबलती हुई चाय एएसआई अरविंद जाट पर फेंक दी। जिससे उनका दाया हाथ बुरी तरह से झुलस गया। इसी बीच जहीर सावेज, सलमान और दुकान पर बैठे ग्राहकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी और पुलिस को होटल से बाहर निकालकर शटर गिरा दिया। जहीर के परिवार की महिलाओं ने होटल के ऊपर से पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago