Categories: Entertainment

यूपी में शुरू हुई यश कुमार की दो बड़ी फ़िल्मों की शूटिंग

 

भोजपुरी सिनेमा में कंटेंट बेस्ड फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता यश कुमार के लिए साल 2021 की शुरुआत अब तक बेहद अच्छी रही है।

ये हम इसलिए कह सकते हैं क्योकि इस साल उनकी एक से बढ़ कर एक कथा प्रधान फिल्मो की या तो शूटिंग चल रही है, ट्रेलर रिलीज हो चुका है या फिर यश नए प्रोजेक्ट को साइन कर रहे हैं। अब इसी क्रम में यश के खाते में दो फिल्मे और आयीं हैं।

यश की ये फिल्में हैं – ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित बेल्थरा रोड में शुरू हो चुकी है। दोनों फिल्मों के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं, जो फ़िल्म को लेकर बेहद संजीदा हैं। उनका दावा है कि दोनों फिल्में अलग जॉनर की होगी और दोनों एक से बढ़कर एक होने वाली है। चाहे बात स्टोरी, म्यूजिक की हो, स्क्रीनप्ले या मेकिंग की हो, इसका निर्माण वृहद पैमाने पर शुरू हो चुका है।

यश भी ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ को अपने लिए खास बताते हैं और कहते हैं कि फ़िल्म की कहानी मेरे दिल को छू गयी है। मैं खुशनसीब हूं कि भोजपुरी मैं मुझे ऐसी फिल्में करने का मौका मिल रहा है, जो मनोरंजन के साथ भोजपुरी सिनेमा की सार्थकता को भी कायम रखता है।

मेरी फिल्में हमेशा भोजपुरी सिनेमा का एक अलग एंगल दिखाती है। तभी हर वर्ग के लोगों को मेरी फिल्में पसन्द आती हैं। ये नई फिल्म भी लोगों को पसंद आये, यही कामना मेरी है।

आपको बता दें कि यश कुमार की नई फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ और ‘ कहानी’ में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाते हैं।

फ़िल्म में यश कुमार के साथ स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता, शिविका दीवान, अनारा गुप्ता जैसी अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा, जिसे अजय श्रीवास्तव फ़िल्म की डिमांड बताते हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

5 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago