Categories: Crime

होटल मालिक चरण शेट्टी द्वारा बकाया मांगने आए युवक को पहले जमकर पिटवाया,, फिर उधार लौटाया

कल्याण पश्चिम के चिकनघर में एक होटल मलिक को एक युवा राशन दुकानदार द्वारा उधार देना बहुत भारी पड़ गया है। होटल मालिक द्वारा उधारि वापस मांगने आए युवक को अपने आदमियों से पहले होटल के अंदर बुलाया और अपने सामने ही अपने आदमियों को बोलकर जमकर धुलाई करवाई।

बार मालिक की दुस्साहस की दाद देनी पड़ेगी। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसने खुद अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया है।

हालांकि अपने साथ हुए इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पीड़ित युवक द्वारा यहां के महात्मा फूले पुलिस स्टेशन में की है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद कोई कारवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित युवक अभिषेक ने लगाया है।

घटना गत 4 नवबंर के दोपहर पौने तीन बजे की है। यहां के चिकनघर स्थित साईं कृष्ण सोसाइटी निवासी अभिषेक राजेश गुप्ता नामक युवक का किराना की दुकान है। अभिषेक की दुकान के सामने ही ‘मालवण तड़का’ नामक होटल है। जिसमें अभिषेक गुप्ता के दुकान से राशन का सामान जाता था। और उन्हीं किराना सामान का 19 हजार रुपए होटल संचालक चरण शेट्टी के उपर बकाया था।

4 नवंबर को किराना दुकानदार अभिषेक ने होटल मालिक चरण शेट्टी से बकाए पैसे की मांग की। इसी बात को लेकर ‘मालवण तड़का’ होटल के संचालक शेट्टी चिढ़ गया, और पैसा देने के बहाने अभिषेक को होटल पर बुलाकर अपने गुर्गों के साथ उसकी जमकर पिटाई करवा दी। और खुद अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

आश्चर्यजनक रूप से जब इस मामले में मोहल्ले के लोगों के साथ पीड़ित अभिषेक के परिवार वाले घटनास्थल पर जमा हो गए तो, चरण शेट्टी ने तुरंत ही अभिषेक के अभिभावकों को राशन का बकाया 19 हजार रुपया वापस कर दिया।

जब अभिषेक के अभिभावकों ने होटल मलिक चरण शेट्टी से मारपीट के कारणों के बारे में पूछा तो वो कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा की, हां मैंने मारा है और इसका वीडियो भी बनाकर मैं सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है तुम लोगों को जो करना है वह करो।

इस मामले की विधिवत FIR अभिषेक ने स्थानीय महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। लेकिन स्थानीय महात्मा फूले पुलिस स्टेशन, आरोपी होटल मालिक चरण शेट्टी के दुस्साहसिक अपराध के बावजूद कोई कारवाई नहीं कर रही है।

 

 

rajesh

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

3 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago