Categories: Political

कल्याण ग्रामीण विधानसभा: राजेश मोरे अब मुख्य टक्कर में

(राजेश सिन्हा)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख के लिए महज 7 दिन ही अव शेष रह गये है और यहां के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार पर पूरा जोर लगा रहे हैं।

विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार अभियान से ही यह अब दिखने लगा है कि किस विधानसभा क्षेत्र में किस पार्टी की किस उम्मीदवार का जोर है। और किसके जीतने की संभावना बन रही है।

कल्याण विधानसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राजू पाटिल दूसरी बार विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में है। जबकि शिवसेना एकनाथ शिंदे गुटके राजेश मोरे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सुभाष भोईर भी मुख्य रूप से जोर आजमाइश कर रहे हैं.

महीने भर पहले घोषित चुनाव की तारीख के बाद यहाँ से मनसे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार निश्चित थे और जल्द ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से राजू पाटील और शिवसेना उद्धव गुट से सुभाष भोईर को यहां से उम्मीदवारी की घोषणा की गई।

लेकिन 10-12 दिन तक शिवसेना शिंदे गुट में जोरदार रस्सा- कशी चली। जिसमें पार्टी नेतृत्व से शिवसेना के दिवा से नेता रमाकांत मढवी, डोंबिवली ग्रामीण शिवसेना प्रमुख महेश पाटील और हिंदी भाषी नेता विश्वनाथ दुबे के साथ डोंबिवली शहर प्रमुख राजेश मोरे ने अपने-अपने ढंग से दावेदारी पेश की थी।

लेकिन पार्टी नेतृत्व ने डोंबिवली शहर प्रमुख राजेश मोरे को कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवारी घोषित की।

शिवसेना शिंदे गुट से राजेश मोरे की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही यह चर्चा भी जोर-शोर से चली कि शिवसेना शिंदे द्वारा राजेश मोरे की उम्मीदवारी महज खाना पूर्ति है। यहां शिवसेना शिंदे गुट मनसे उम्मीदवार राजू पाटिल को जीताने के एजेंडा पर काम कर रहा है।

शिंदे गुटके राजेश मोरे चुनाव में कल्याण ग्रामीण के शिव सैनिकों का वोट काटेंगे और इसी से मनसे उम्मीदवार राजू पाटिल की जीत निश्चित होगी।

शिवसेना शिंदे गुट में उस दौरान यह चर्चा जोर-शोर से चली की क्योंकि मनसे कल्याण ग्रामीण विधायक राजू पाटिल ने गत लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे का खुला समर्थन दिया था। इसी कारण से एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना पाटिल को समर्थन करेंगे।

लेकिन जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्थितियां बदल रही है। एक तरफ चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद यहां से शिवसेना उद्धव गुट से सुभाष भोईर के नाम की घोषणा के साथ यहां के लोग इस विधानसभा चुनाव में सुभाष भोईर की जीत निश्चित मान रहे थे।

लेकिन मतदान के महत्व 7 दिन रह गए हैं। और यहां की स्थितियां पूरी तरह से बदल गई दिख रही है। यहां शुरुवाती दौड़ में जहां शिवसेना उद्धव गुट के सुभाष भोईर पहले नंबर पर, मनसे उम्मीदवार राजू पाटिल दूसरे नंबर पर और शिवसेना उद्धव गुट के राजेश मोरे तीसरे नंबर पर चल रहे थे।

वहीं अब कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुख्य टक्कर राजू पाटिल और राजेश मोरे में दिख रही है। जबकि सुभाष भोईर अपने प्रचार अभियान में पिछड कर तीसरे नंबर पर चले गए दिख रहे हैं।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago