Categories: Political

कल्याण डोंबिवली के सभी चार विधानसभा सीटो पर बढने लगा है तनाव

देवकी यादव

कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में कुल चार विधानसभा सीटें है। जिनमें कल्याण पूर्व, कल्याण पश्चिम, कल्याण ग्रामीण और डोंबिवली ऐसे चार कुल चार विधानसभा सीटें हैं।

और जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही यहां का माहौल गर्म होता जा रहा है। और विरोधी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के समर्थकों में तनाव बढ़ने के संकेत है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र भर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। और अपने विधानसभा क्षेत्र में वहां से विधायक रहे या इस बार विधायक बनने को इच्छुक विभिन्न पार्टियों के नेताओं में हलचल शुरू हो गई है। और हर पार्टी के नेतागण शाम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना कर ये विधानसभा चुनाव जीतने के जुगाड़ में है।

कल्याण डोंबिवली: पिछले पांच साल “अनरीचेबल” रहे जनप्रतिनिधियों को आ रही है दिक्कत

इसी के तहत कल्याण डोंबिवली में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। और यहां के भी विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए लगभग हर नुस्खा अपनाकर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।

स्वाभाविक रूप से इन परिस्थितियों में तनाव बढ़ना लाजिमी है और लगभग यहां के चारों विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।

ताजा मामला आज गुरुवार दोपहर का है। डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा समर्थक के प्रचार कार्यालय पर अज्ञात दो युवकों द्वारा असंवैधानिक ढंग से कार्यालय में घुसकर दुर्व्यवहार किए जाने की घटना यहां के विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा आज शाम आयोजित पत्रकार परिषद में इस घटना के लिए शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार दिपेश म्हात्रे को जिम्मेदार ठहराया है।

जबकि शिवसेना उद्धव गुटके डोंबिवली विधानसभा संगठन तात्या साहब माने के अनुसार इस घटना की विस्तृत जांच की आवश्यकता है। जिससे असली सच आम लोगों के सामने आ जाएगा। कि यह घटना सच में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुटके किसी ने करवाई है या चुनाव के पहले ही अपने हार से घबराए भाजपा नेताओं द्वारा रची गई यह साजिश है ????

ऐसे ही तनावपूर्ण घटना यहां के कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी पुलिस ने दर्ज की है। जहां यहां के नेवाली फ़ाटा के ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड के चुनावी पोस्टर अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दी गई। यह घटना गत मंगलवार शाम की है। जब कल्याण पूर्व में राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्रालय का पदभार संभालने वाले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का चुनावी भाषण कल्याण पूर्व में चल रहा था। यह घटना ने कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बना दी है।

डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के कार्यालय पर हमला, कल्याण पूर्व में भाजपा उम्मीदवार का पोस्टर फारा जाना के साथ कल्याण पश्चिम और कल्याण ग्रामीण में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में परिस्थितियों ऐसी उत्पन्न हो रही है जिसमें दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जब कभी भी किसी भी दो राजनीतिक दलों की चुनावी रैली आमने-सामने होती है। तो स्थिति संभालनी बहुत मुश्किल हो जाती है। दोनों दल के कार्यकर्ता जोश में रहते है। और एक दूसरे के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हैं। जिससे एक दूसरे के विरुद्ध तनाव पूर्ण माहौल बन जाता है। जिसे संभालना पुलिस के लिए मुश्किल काम हो जाता है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago