Categories: Political

कल्याण पश्चिम विधानसभा: बाल्या मामा की अनुपस्थिति से शिवसैनिकों में नाराजगी

भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के सुरेश उर्फ बाल्या मामा पिछले दिनों सम्पन्न लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए हैं।

उनके चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रवादी शरद पवार गुट, कांग्रेस के साथ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुटके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की थी। इन्हीं सामूहिक प्रयास से बाल्या मामा यहां से सांसद चुने गए थे

लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ कल्याण पश्चिम से शिवसेना UBT के उम्मीदवार सचिन बासेरे चुनाव मैदान में है। लेकिन इस क्षेत्र से सांसद होने के बावजूद बाल्या मामा ने अभी तक यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की है।
इससे कल्याण पश्चिम के शिवसेना UBT के नेताओं में खासी नाराजगी का माहौल है। हालांकि आज मंगलवार को शिवसेना UBT के उम्मीदवार सचिन बासरे के प्रचार सभा में कल्याण पश्चिम में आ रहे हैं

ज्ञात हो की विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान बाल्या मामा का खुला समर्थन यहां से कांग्रेस के इच्छुक उम्मीदवार सचिन पोटे को था। लेकिन महा आघाड़ी गठबंधन में टिकट बंटवारे के दौरान यह सीट शिवसेना UBT को चली गई थी।

सूत्रों के अनुसार बाल्या मामा की नाराजगी इसी कारण थी। लेकिन आज शाम को शिवसेना UBT के प्रत्याशी की प्रचार सभा में उनकी उपस्थिति से कल्याण के शिवसैनिकों में नाराजगी कम होने के असर है

rajesh

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

3 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago