Categories: Political

कल्याण पश्चिम विधानसभा: जिजाऊ विकास पार्टी के राकेश मुथा की मजबूत दावेदारी

कल्याण पश्चिम से पिछले तीन सत्र में जो भी विधायक हुए उन्होंने यहाँ के विभिन्न समस्याओ पर कोई ध्यान नहीं दिया है. यहाँ के नागरिको को पेयजल, ट्रैफिक, फेरीवाले, ड्रेनेज, जैसी अनेक समस्याओ से रोज रूबरू होना पड़ता है. ऐसे में यहाँ इन समस्याओ को जानने वाला और अपनी मजबूत इच्छा शक्ति से इन समस्याओ का समाधान करने वाले जनप्रतिनिधि की आवश्कता है.

यह कहना है कल्याण पश्चिम से जिजाऊ विकास पार्टी के युवा प्रत्याशी राकेश अमृतलाल मुथा का. राकेश मुथा ने ये बाते मुंबई आसपास वेब न्यूज़ के प्रमुख राजेश सिन्हा से की गयी विशेष बातचीत के दौरान कही है. राकेश मुथा कल्याण पश्चिम के जाने माने व्यवसायी है और शुरुवात से वे अनेक समाजसेवी संस्थाओ के द्वारा लोगो में जाकर उनकी समस्याओ का समाधान करते रहे है. और कल्याण पश्चिम से अन्य प्रमुख राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे है.

जिजाऊ विकास पार्टी के कल्याण पश्चिम से युवा प्रत्याशी राकेश मुथा के अनुसार ठाणे जिले भर में उनकी पार्टी के प्रमुख निलेश सांबरे जी का अपना जनाधार है. वे पिछले लोकसभा चुनाव में भिवंडी लोकसभा सीट से खड़े थे, जिसमे उन्हें २५ हजार से अधिक वोट कल्याण पश्चिम विधान सभा सीट से मिला था.

राकेश मुथा के अनुसार पुरे ठाणे जिले के साथ कल्याण पश्चिम में जिजाऊ संस्था का वृहद् समाज कार्य है. शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन जैसे अनेक क्षेत्रो में जिजाऊ संस्था लाखो लोगो के बीच जाकर कार्य कर रही है. संस्था से जुड़े लोगो का विश्वास जिजाऊ विकास पार्टी के प्रमुख निलेश सांबरे पर है उसका फायदा उन्हें मिलेगा.

जिजाऊ विकास पार्टी के कल्याण पश्चिम के उम्मीदवार राकेश मुथा से बातचीत का पूरा विडियो देखने के लिए ऊपर दिए गए youtube लिंक पर क्लिक करे

rajesh

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

3 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago