Categories: FEATURED

महिला सीट होने पर खरमास में ही पुत्र की शादी कर पुत्रवधू को बनाया प्रत्याशी

ABI News

जौनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मन माफिक सीट घोषित न होने पर एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खरमास का भी भेद मन से निकाल आनन-फानन में अपने पुत्र का विवाह कर पुत्रबधू को मैदान में उतार दिया। बसपा ने उसे अपनी पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार भी बना दिया है।

ये भी पढ़े – प्रधान पद की ललक- तोड़ा ब्रह्मचर्य का संकल्प- बिना मुहूर्त रचा ली शादी

उसरौली गांव के भैयाराम का पुरवा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सरगम की पत्नी आँगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात है। उनकी माता का निधन वर्षो पूर्व हो चुका है। इधर चुनाव नजदीक आते ही सुभाष पुनः वार्ड नंबर 17 से ताल ठोकने लगे तिथि व आरक्षण की स्थिति की घोषित भी नहीं हुई थी कि क्षेत्र में पूरे दम खम से प्रचार प्रसार शुरू कर दिए। दूसरी बार के परसीमन में यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई।

उनकी पत्नी आँगनबाड़ी है पहले तो उन्हें त्याग पत्र दिलाकर चुनाव मैदान में उतारने पर विचार किया गया जो उपयुक्त न लगने पर अपने पुत्र सौरभ यादव का तत्काल विवाह कर पुत्रबधू को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार शुरू किया गया। खरमास के चलते पुरोहित ने इसे धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं बताया। उधर इसकी जानकारी होते ही बगल गांव कपसिया निवासी रामचंदर यादव अनुरागी अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी के लिए उनके घर पहुंच गये। आनन फानन में रिश्ता पक्का कर दिया गया। बीते 31 मार्च को एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करा दिया गया। अंकिता के नाम से ही रविवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इन्हें बसपा से अधिकृत भी किया गया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

22 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago