National

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के अंतर्गत तमिलनाडु और तेलंगाना में दो नये एम्‍स की स्‍थापना की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरई में 1,264 करोड़ रूपये की लागत से तथा तेलंगाना के बीबी नगर में 1,028 करोड़ रूपये की लागत से दो नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की स्‍थापना की स्‍वीकृति दे दी है। दोनों स्‍थानों पर एम्‍स की स्‍थापना प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के अंतर्गत की जाएगी।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने उपरोक्‍त दोनों एम्‍स में 2,25,000 रूपये (निर्धारित) +  एनपीए (लेकिन वेतन +  एनपीए 2,37,500 से अधिक नहीं) के मूल वेतन में निदेशक के एक-एक पद के सृजन को भी अपनी मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *