Categories: Railway

टिकट जांच कर्मचारीयों पर हमला रेल अधिकारियों की देन।

मध्य रेलवे के स्टेशनो पर टिकट जांच कर्मचारीयों पर लगातार हमले बढ़ रहे है। अभी हफ्ते भर पहले कल्याण से सटे अंबिवली रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच कर्मचारी पर हमला हुआ। जिससे मध्य रेलवे के मुबंई मंडल मे टिकट जांच कर्मचारीयों मे एक बार फिर दहशत का माहौल है।

लगातार प्राणधातक हमले होने के वाबजुद रेलवे प्रशासन अभी भी टाल मटोल कि नीति अपना रखा है वही टिकट जांच कर्मियों के लिए यह चिंता का बिषय बना हुआ है,टिकट जांच कर्मचारीयों ने इन हमलों के लिए रेल अधिकारियों की मनमानी को जिम्मेदार थराय है। ।

रेल टिकट कर्मी सूत्रों के अनुसार टिकट जांच कर्मचारीयों पर हमला का मुख्य कारण, रेलवे प्रशासन के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर अवैध यात्रियों से जुर्माना वसूली का हर वर्ष बढ़े हुए टारगेट थोपे जाने को माना है । इससे हर टिकट जांच कर्मचारी तनाव मे रहता है क्योंकि टारगेट नही पूरी होने पर उसे डयूटी खत्म करने के बाद सम्बंधित अधिकारी को यह बताना पड़ता है कि आज उसने टारगेट नही पूरा किया है।

और ,यदि निर्धारित संख्या मे रसीद नही बन पाती है यानि टारगेट पूरा नहीं हुआ हो तो उसे वरिष्ठ रेलवे अधिकारी तरह तरह से प्रताड़ित करते है, रेल टिकट कर्मी को ऐसी जगह नियुक्ति करने की थमकी दी जाती है, जहां टिकट जांच करने का मतलब, अपनी जान जोखिम मे डालने जैसा है।

रेल प्रशासन को यदि इन टिकट जाँच कर्मचारियों को हमले से बचाना है तो जबरदस्ती थोपे गये टारगेट मे ढील देनी होगी। इसके साथ टिकट जांच कर्मियों को ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुरक्षा देने होगी ।

अनेक टिकट जांच कर्मचारीयों के अनुसार मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनो को छोड़ दे तो ज्यादातर स्टेशन पर आने और जाने के लिए चोर दरवाजे है । जिससे बिना टिकट यात्री बेधड़क यात्रा करते है।

अगर इन स्टेशनो पर कोई टिकट जांच कर्मचारीयों हिम्मत दिखाकर विना टिकट यात्रियों की जांच करता है तो इन बेटिकट यात्रियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट होना स्वभाविक है।

क्योंकि यात्रियों को पता रहता है कि टिकट जांच कर्मचारीयों से इन जगहों पर दुर्व्यवहार या मारपीट करने के वाबजुद पकड़े जाने का डर नही रहता है। मध्य रेलवे को इन चोर दरवाजे को भी तत्काल रूप से बंद करने कि आवश्यकता है।

रेलवे प्रशासन को टिकट जांच कर्मचारीयों कि इन परेशानियों को दूर करने के साथ रेल यात्रियों को भी शिक्षित करना पडे़गा की यदि कर्मचारियों से कोई शिकायत है तो उसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारी को दे. जिससे उसकी समस्या का निराकरण किया जा सके.

ना की वह स्वंय मारपीट करके शिकायत दूर करने का प्रयास करे,ओर प्रशासन को भी रेल कर्मचारियों पर हमला करने वाले यात्री पर कठोर कार्यबाही करे जिससे अन्य यात्री भी ऐसा करने का दुस्साहस ना कर सके।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

14 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago