कल्याण – यंगस्टर यूथ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित मुफ्त अभिनय शिबिर का भव्य उद्घाटन सोमवार को स्थानीय तेली समाज के सभागृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायक रूद्र सरदार , अर्णव सुर्वे और तबला वादक विहान फडे ने संगीत शिक्षक राहुल सर के मार्गदर्शन में स्वागत गीत गाकर सभी को मोहित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष रुपेश चंद्रकांत भोईर ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि कल्याण शुरू से ही सांस्कृतिक और कला नगरी रही है।
कल्याण ने कई बड़े कलाकारों को जन्म दिया है लेकिन आज के हालात ऐसे हैं कि कला प्रेमियों की संख्या दिन ब दिन घटती जा रही है। अभिनय प्रशिक्षण शिबिर आयोजित करने का हमारा मकसद यही है कि युवा वर्ग अभिनय और कला क्षेत्र की तरफ आकर्षित हो।
मराठी फिल्मों और नाटकों के प्रसिद्द निर्देशक सुनील परब सर के मार्ग दर्शन में ३१ दिसम्बर तक पच्चीस से तीस विद्यार्थी इस शिबिर में अभिनय के गुण सीखेंगे। इस नाट्य प्रशिक्षण शिबिर के उद्घाटन के अवसर पर नाट्य प्रशिक्षण शिबिर के सफल आयोजक और एन एस डी के छात्र व उद्योजक अभिजीत शिंदे , कल्याण रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ निरीक्षक भूपेंद्र सिंह , स्वामी नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा कल्याण के प्रसिद्द उद्योगपति दिनेश भाई ठक्कर , बाजार पथ पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुनील पवार ,वरिष्ठ नाट्य कलाकार सीताराम शिंदे सहित शिम्पी सर उपस्थित थे।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…