Categories: TOP STORIES

ठाणे और कल्याण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को, लेकिन…

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही ठाणे और कल्याण लोकसभा सीट के लिए महायुती के दल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में तनातनी का माहौल था दोनों दल यह सीट पर जोरदार ढंग से दावेदारी कर रहे थे।

लेकिन शनिवार की शाम को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास वर्षा पर आयोजित बैठक में यह दोनों सीट शिवसेना के खाते में जाने की सूचना है। और यह दोनों सीट पर महायुती की तरफ से शिवसेना के धनुष बाण चुनाव चिन्ह पर ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

धूमधाम से मनाया अग्रवाल समाज कल्याण ने होली स्नेह सम्मेलन

यह जानकारी ठाणे से निकलने वाले समाचार पत्र “दैनिक जनमत” के, वरिष्ठ संपादक तुषार राजे ने “मुंबईआसपास” से विशेष बातचीत मे दी है। तुषार राजे राज्य मे शिवसेना की स्थापना के साथ ही शिवसेना से जुड़े हुए हैं। और उद्धव ठाकरे के साथ मुख्यमंत्री शिंदे भी उन्हे स्वभाविक मित्र मानते है। और तुषार राजे ने यह जानकारी का आधार भी राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नजदीकी सूत्र ही बताया है। तुषार राजे ने इस बारे में विस्तृत रूप से बात करते हुए बताया कि उनके सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि ठाणे और कल्याण यह दोनों सीटों पर शिवसेना के उम्मीदवार रहेंगे।

कल्याण लोकसभा सीट पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया

जिसमें ठाणे सीट पर भाजपा के संजीव नाईक शिवसेना के धनुष्यबाण चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। वही पालघर सीट पर शिवसेना से सांसद रहे राजेंद्र गावित भाजपा के कमल चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने संभाजी नगर, सिंधुदुर्ग और नासिक लोकसभा सीट पर भी महायुती के उम्मीदवारों के नाम निश्चित होने की जानकारी दी है।

कल्याण लोकसभा सीट पाने भाजपा का प्रयास एडी-चोटी का, पर मुख्यमंत्री शिंदे….

जिसमें संभाजी नगर से क्रमशः भागवत कराड और कोंकण के सिंधुदुर्ग लोकसभा मतदार संघ से भाजपा के नारायण राणे उम्मीदवार होंगे। वहीं नासिक लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के छगन भुजबल की लोकसभा की उम्मीदवारी निश्चित हुई है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago