Categories: FEATURED

अयोध्या पोल पाटील को शिवसेना उद्धव गुट कि उम्मीदवारी या फिर अप्रैल फूल

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की सोशल मीडिया महाराष्ट्र राज्य समन्वयक अयोध्या पोल पाटील ने अपने ट्विटर हैंडल से कल्याण लोक सभा सीट से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से अपनी उम्मीदवारी मिलने की घोषणा की। जिससे सोमवार दोपहर राज्यभर के शिवसेना उद्धव ठाकरे मे असमंजस का माहौल बन गया। लेकिन शाम होते होते अयोध्या पोल पाटील ने अपना टिविट हटाकर विवाद खत्म करने का प्रयास किया। वहि उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरफ से इस अटकलों को निराधार बताकर, इसे महज अप्रैल फूल बता दिया।

अयोध्या पोल पाटील द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से अपनी उम्मीदवारी जाहिर करने से थोड़ी देर के लिए उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों मे असमंजस का माहौल बन गया। हलाकि लगभग ५ बजे अयोध्या पाल ने अपने ट्वीटर हैन्डल से वो विवादित ट्वीट हटा दिया है। जिसे अनेकों ने अयोध्या पाल के इस करस्थानी को अप्रैल फूल कि संज्ञा दी है।

अयोध्या पाल शिवसेना की सोशल मीडिया की राज्य कमेटी की समन्वयक जैसे जिम्मेदार पद पर है। ऐसे में दोपहर 12:00 के आसपास उनके ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट सार्वजनिक हुआ इसपर महज दो तीन घंटों मे हजारों कमेन्ट ओर रिपोस्ट हुए। अनेकों ने कमेन्ट कर इसे सच नहीं मानते हुए अप्रैल फूल बताया.

उक्त टिविट मे अयोध्या पोल ने उन्हें कल्याण लोक सभा सीट से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट द्वारा उम्मीदवारी दिए जाने की जानकारी दी गई थी। ट्विटर हैंडल से ही अयोध्या ने उम्मीदवारी देने के लिए अपने पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, संजय रावत के साथ अन्य पार्टी नेताओं का धन्यवाद दिया था।

जबकि शिवसेना के अधिकृत सूत्रों ने मुंबई आसपास को यह जानकारी दी है की अयोध्या पोल द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह से मजाक है शिवसेना उद्धव गुटके नई लिस्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों के बारे में जानकारी होगी।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago