बलदेव खोसा की जीत के लिए शेर-ए-पूर्वांचल रमाकांत यादव ने किया जनसंपर्क
( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। शेर-ए-पूर्वांचल के नाम से मशहूर पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलदेव खोसा की जीत के लिए उत्तर भारतियों से जनसंपर्क किया।
जेगेश्वरी (प.) के बेहरामबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में उत्तर भारतीय समाज खास कर सपा के लोगों से अतिथि रमाकांत यादव ने कहा कि वर्सोवा के सर्वांगीण विकास के लिए यहां के प्रत्याशी पूर्व विधायक बलदेव खोसा का जीतना बहुत जरूरी है। लोग खोसा की जीत के लिए कोई कोरकसर बाकी न रखें।
इस मौके पर बलदेव खोसा के पुत्र डॉ. सिद्धार्थ खोसा ने रमाकांत यादव का शाल व पुष्पगुच्छ देकर स्वगत किया।
इस अवसर पर जेपी यादव, रामकरन यादव, नागेंद्र सिंह, एमएम यादव, वोटलाल सिंह, रामेश्वर यादव, इकबाल बस्तीवाला, राज बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकरी उपस्थित थे।

