Categories: FEATURED

नागिन का बदला ! पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने 24 घंटे के अंदर बेटे को डसा

*नागिन का बदला !* पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने 24 घंटे के अंदर बेटे को डसा

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक बच्चे की मौत सांप के काटने से हो गई। ग्रामीण इसे सांप का बदला बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सीहोर में एक शख्स ने नाग को पीट-पीटकर मार डाला था। बताया जाता है कि अगले दिन ही उसके बेटे को दूसरे सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव का है।

ग्रामीणों के अनुसार पेशे से मजदूर किशोरी लाल के घर गुरुवार को घर के पास नाग दिखाई दिया था, जिसे किशोरी लाल ने मारकर नाग को जंगल में फेंक दिया था। उसी दिन देर रात करीब 2 बजे घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे रोहित (12) को नागिन ने डस लिया।

इसके बाद रोहित रोते हुए उठा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई। सुधार नहीं हुआ तो उसे आनन-फानन में नर्मदापुरम अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन भोपाल ना ले जाकर गांव वापस लेते आए। इसके बाद एक बार फिर गांव में झाड़-फूंक दौर शुरू हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

ग्रामीणों के अनुसार, गांववालों ने उसी रात नागिन को खोजकर मार डाला। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रोहित की मौत की वजह स्नेक बाइट ही बताई गई है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago